पीपीएफ Public Provident Fund यानि सार्वजनिक भविष्य निधि जो कि राष्ट्रीय बचत संगठन द्वारा सन 1968 में शुरू की गई योजनाओं में से एक है. इस योजना के माध्यम से संगठन का उद्देश्य देश के नागरिकों में बचत की आदत को पैदा करना था. यह स्किम टैक्स-फ्री सेविंग एवेन्यू है. पीपीएफ खाते में जमा पर ब्याज पर कर नहीं लगता है. इससे पीपीएफ योजना भारत में सबसे अधिक कर कुशल उपकरणों में से एक है. पीपीएफ में पैसा जमा करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप हर महीने या फिर साल में एकबार अपने सुविधा अनुसार पैसा जमा कर सकते है. अगर किसी साल में आपके पास पैसे न भी हों तो कम से कम 500 रुपया जमा कर देने से खाता चालू रहेगा और जिस पर हर साल चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है. यह ब्याज मार्च के बाद मिलता है. PPF एक विशेष प्रकार का खाता है इसे खुलवाने, राशि जमा करने एवं निकालने के अलग से नियम है. साल में न्यूनतम 500, अधिकतम 1,50,000 जमा कर सकते है और सिर्फ एक बार लिमिटेड राशि निकाल सकते है. पीपीएफ की राशि पर आयकर कटौती का लाभ मिलता है. साथ ही साथ ऐसे अकाउंट की मैच्योरिटी यानी 15 वर्ष पूरा होने पर जो र...
High return investment in India. Get information about top investment options in India.